फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुकान में लूटपाट का प्रयास, महिला को गोली मारी

दुकान में लूटपाट का प्रयास, महिला को गोली मारी

Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लूटपाट का प्रयास, महिला को गोली  मारी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नई बस्ती संत टाकीज रोड स्थित जनरल स्टोर की दुकान पर ग्राहक बनकर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। विरोध पर फायर झोंक दिया।

गोली लगने से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कालीचरन गुप्ता की धेवती बहू घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल लाए।


थाना दक्षिण के नई बस्ती संत रोड निवासी गौरव गुप्ता पुत्र महेशचंद्र गुप्ता की मकान के नीचे ही गौरव जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार देर रात करीब पौने ग्यारह बजे वह दुकान पर बैठा था। तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और खिलौने खरीदने की बात कही।
विज्ञापन


दुकानदार का कहना है कि वह जैसे ही खिलौना निकालने लगा तभी एक बदमाश दुकान में घुस गया और थैला उठाने लगा। परिजनों ने विरोध करते हुए दुकान में घुसे बदमाश को पकड़ लिया। तभी दूसरे ने फायर कर दिया। गोली गौरव गुप्ता की भाभी प्रीती गुप्ता (27) पत्नी पंकज गुप्ता के हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई। बदमाश बाइक से भाग गए। घटना की जानकारी डायल-100 पर दी तो पुलिस पहुंच गई। घायल को ट्रामा सेंटर लाए।

थाना दक्षिण प्रभारी महेंद्र कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। एसएचओ दक्षिण महेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed