{"_id":"5c27b7f0bdec2256aa76ebcb","slug":"41546106864-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा की चर्चाओं को लेकर सजग हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा की चर्चाओं को लेकर सजग हुआ प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए जिले में अभी से सक्रियता हैं। चंदन के परिजनों ने एक माह पूर्व से ही तिरंगा यात्रा की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने अनुमति पर निर्णय नहीं लिया है। तिरंगा यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भी टिप्पणियां चलने लगीं हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस सजग है। डीएम ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक ने भी किसी तरह की अनुमति न देने की बात कही है।
विगत 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा ने जिले में हिंसा का रूप ले लिया था। तिरंगा यात्रा में शामिल युवक चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत और एक युवक घायल हो गया था। अब एक वर्ष बाद चंदन के भाई विवेक गुप्ता की ओर से करीब एक माह पूर्व डीएम से तिरंगा यात्रा के लिए अनुमति मांगी गई है। हालांकि अभी तक अनुमति पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। डीएम ने अब तक महज पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, जो लंबित है। चंदन के परिजनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भी अनुमति की मांग उठाई है।
यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है। तिरंगा यात्रा के मामले में अलीगढ़ के कमिश्नर भी किसी भी तरह की अनुमति की मना कर चुके हैं। डीएम के निर्देश पर जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडीएम योगेंद्र कुमार ने आठ फरवरी तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। जारी निर्देशों के मुताबिक कोई भी आयोजन बिना अनुमति नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि जनपद की संवदेनशीलता को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। बिना अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। वहीं एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी यदि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।