फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फरिहा में युवक जिंदा जला, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

फरिहा में युवक जिंदा जला, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

Sun, 25 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
फरिहा में युवक जिंदा जला, हालत गंभीर होने पर आगरा  रेफर

विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के गांव दादनपुर में युवक संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया। घायल को परिजन जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। घायल ने आरोप लगाया साले ने पहले कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला उसके बाद आग लगाई। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है।


दादनपुुर निवासी राजेश कुशवाह (23) रविवार सुबह खेत पर काम कर रहा था। आरोप है इसी दौरान उसका साला आया और उससे विवाद करने लगा। कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग लगते ही बचाव को चिल्लाया। शोर मचाते ही साला तो मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजन राजेश को जिला अस्पताल लाए राजेश ने बताया कि उसकी शादी मार्च में सुहागनगर में हुए सामूहिक विवाह समारोह के दौरान थाना खैरगढ़ के नगला किरार निवासी सुमन देवी से हुई थी। शादी के बाद से पत्नी को उसकी मां एवं साले मेरे घर नहीं आने देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। राजेश की जलने की जानकारी होने पर ट्रामा सेंटर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा ने बयान दर्ज किए। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। एसओ फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा जला हुआ युवक राजेश अपने साले पर जलाने का आरोप लगा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।



फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर में तैनात डा. विक्की चाहर ने कहा कि फरिहा से आए युवक पर किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालकर जलाने की आशंका लग रही है। क्योंकि केरोसिन या पेट्रोल जैसी गंध नहीं आ रही थी। 65 से 70 प्रतिशत झुलस गया था इसलिए उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed