{"_id":"5be1d816bdec2269ab3a11e5","slug":"41541527574-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी तो मिली दशकों पहले, गांव को बिजली अब मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी तो मिली दशकों पहले, गांव को बिजली अब मिली
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार पर जसराना के डिवीजन के अंतर्गत नगला मधु व गांव बदकन के ग्रामीणों को दिवाली के त्योहार पर उजाले के रूप में बड़ा उपहार मिला। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने फीता काटकर मशीन का लोकार्पण किया। सप्लाई चालू होते ही ग्रामीणों के घर एलईडी लाइटों से जगमगाने लगे। दिवाली पर बिजली से घर रोशन होने पर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर सौभाग्य योजना के अंतर्गत आजादी से अब तक अंधकार में जीवन काट रहे ग्रामीणों के घर रोशन करने की मुहिम चलाई जा रही है। दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार पर जसराना क्षेत्र के गांव नगला मधु व बदकन के ग्रामीणों ने आजादी के बाद सोमवार को पहली बार रोशनी की किरण देखी। नगला मधु में कुल 56 में से 54 घरों में नि:शुल्क कनेक्शन निर्गत किए गए हैं।
ग्रामीणों के घर रोशन करने के लिए करीब 80 लाख का बजट खर्च कर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया तथा तीन किमी. लंबी 11 केवी की लाइन बनाई गई है। इसी प्रकाश गांव बदकन में कुल 62 में से 56 घरों में कनेक्शन दिए गए। करीब पौने दो किमी. 11 केवी की लाइन बनाई गई। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा टीम के साथ पहले नगला मधु पहुंचे और फीता काटकर विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इसके उपरांत सर्किट ब्रेकर स्विच ऑन कर गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू की। अधीक्षण अभियंता ने कई घरों में हुए कनेक्शनों को ऑन करके देखा। इसके उपरांत गांव बदकन में भी विद्युतीकरण कार्य का फीता काटकर सप्लाई चालू कराई। गांव में बिजली पहुंचते ही जश्न जैसा माहौल हो गया। मौके पर शिकोहाबाद के अधिशासी अभियंता वाईएस राघव, एसडीओ वरुण यादव व नोडल अभियंता धर्मेंद्र राजूपत, एल एंड टी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।