{"_id":"5bd748d9bdec22694623d4b6","slug":"41540835545-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म पर राजनीति कर नफरत फैला रही भाजपा: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म पर राजनीति कर नफरत फैला रही भाजपा: अखिलेश यादव
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को शिकोहाबाद में जेएस विवि के दीक्षांत समारोह में भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने रहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है। धर्म पर राजनीति कर भाजपा नफरत फैला रही है।
जेएस विवि के दीक्षांत समारोह में अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रमुख कवि और हिंदी के साहित्यकार सोम ठाकुर को डीलिट और आगरा के प्रमुख उद्योगपति गिरीश मोहन गुप्ता को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। अखिलेश यादव ने भाजपा, मोदी और योगी का नाम नहीं लिया लेकिन निशाना उन्हीं पर साधा। अंधेरे को अंधेरे से नहीं हटा सकते हैं उसके लिए रोशनी की जरूरत है। इसी तरह नफरत को नफरत से नहीं प्यार से खत्म किया जा सकता है। कुछ ताकतें देश में नफरत फैलाने का कर रही हैं।
मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद अक्षय यादव, पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जेएस विवि के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव, उपकुलाधिपति डा. पीएस यादव उपस्थित थे। संचालन डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन डीएन पचौरी और गौरव यादव ने किया।
विज्ञापन
बसपा के साथ गठबंधन का भी जिक्र किया। एक प्रमुख पत्रकार के लेख का हवाला देते हुए लेख लिखा था कि यदि सपा-बसपा का गठबंधन नहीं हुआ तो दोनों पार्टी के भविष्य में अंधेरा है।
नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर कहा दुनिया के कुछ ही देश बचे होंगे जहां वह नहीं गए हों फिर भी वह नहीं समझ पाए कि भारत से छोटे-छोटे ऐसे कई देश हैं जहां किसान आत्महत्या नहीं करते, बेरोजगार जान नहीं देते। लेकिन भारत में पिछले साढे़ चार साल में 40 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। पूरी दुनिया में बडे़-बडे़ ब्रिज और सड़कें बन रही हैं और देश में जाति धर्म की खाई पैदा की जा रही है। विकास की राजनीति का वास्ता देते हुए अखिलेश ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, लैपटाप वितरण और समाजवादी पेंशन का जिक्र कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
अखिलेश यादव ने सेक्यूलर मोर्चा और अमर सिंह के हिंदू संगठन का नाम तो नहीं लिया लेकिन तंज कसा कि चुनाव आ रहा है कार्यकर्ता भाजपा की ए बी सी टीमों से सावधान रहें। अखिलेश ने कहा कि यहां भी यह टीमें काम कर रही होंगी। रिश्तेदारों का हवाला देते हुए इशारों में अखिलेश यादव सपा विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक अजीम भाई का नाम लिए बगैर जिक्र कर गए। बोले कुछ लोग अपने हो ही नहीं सकते।
यूपी में होने वाली हर परीक्षा का पेपर आउट होने और उसे निरस्त करने का सवाल अखिलेश ने उठाया। बोले क्या कारण है जो भी परीक्षा होती है वह निरस्त कर दी जाती है। सरकार ही जानबूझ कर पेपर आउट करा रही है।
सिरसागंज के कठफोरी में अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष सुमन सविता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अवधेेश प्रताप सिंह बघेल, अवनीश बघेल, सतेंद्र बघेल, बीरू, हेमंत प्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।