{"_id":"5bad0b72867a557fe0599479","slug":"41538067314-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के सैंपल फेल, पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के सैंपल फेल, पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खाद के सैंपल फेल, पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पिछले महीने कृषि अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ जिले से उर्वरक (खाद) के नमूने भरे थे। इन नमूनों में से पांच लैब में फेल हो गए हैं। जिनके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
गुरुवार को लैब से आई रिपोर्ट ने कृषि विभाग में हड़कंप मचा दिया। खाद के पांच नमूने फेल होने पर विभागीय अधिकारियों ने चिंता जताई। बताते चले कि जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने अपनी टीम के साथ पिछले महीने जिले भर से उर्वरक (खाद) के 17 सैंपल भरे थे जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया था। भरे गए सैंपल में से पांच फेल हो गए हैं। जिन खाद विक्रेताओं के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उनके खिलाफ कृषि विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। खाद के नमूने फेल होने से साबित हो गया है कि जिले के किसानों के साथ खाद विक्रेताओं द्वारा धोखाधड़ी करते हुए खिलवाड़ किया गया।
अवागढ़ और अलीगंज की है दुकान
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले माह अलीगंज और अवागढ़ से 17 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से पांच सैंपल फेल हुए है। बताया जा रहा है कि इन दुकानों पर खाद रखी हुई थी, उसमें खाद के डेला बन गए थे। वहीं एक जगह खाद की समय अवधि भी निकल गई थी।
विज्ञापन
खरीफ फसल के दौरान आई खाद के जिले भर से 17 नमूने लिए गए थे, जिनको लैब में जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से पांच सेंपल लैब में फेल हुए हैं। जिन दुकानों के नमूने फेल हुए हैं उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी