फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बिना मान्यता के संचालित दो स्कूल बंद कराए

बिना मान्यता के संचालित दो स्कूल बंद कराए

Mon, 20 Aug 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता के संचालित दो स्कूल बंद कराए
स्कूल - फोटो : amar ujala
कासगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में दो फर्जी स्कूल संचालित मिले। जबकि तीन स्कूलों में फर्जी कक्षाएं संचालित मिली। बिना मान्यता के संचालन मिलने पर स्कूलों व कक्षाओं को बंद करा संचालकों को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए अंजली अग्रवाल के निरीक्षण में एसडी मॉडल स्कूल लहरा रोड सोरों में बिना मान्यता के कक्षा एक से 8 तक की कक्षाएं संचालित मिली। जबकि बालिस्टर सिंह पब्लिक स्कूल में केजी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं बिना मान्यता के संचालित मिली। इनके प्रबंधक मांगने पर मान्यता संबंधी कागज नहीं दिखा सके। दोनों स्कूलों को तत्काल बंद करा दिया। एसआरएस पब्लिक स्कूल जरैथा में निरीक्षण के समय कक्षा एक से 8 तक की कक्षाएं संचालित मिली। विद्यालय के संचालक कक्षा 5 तक की मान्यता के कागज दिखा सके। दीपचंद्र पब्लिक स्कूल कादरबाड़ी में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित मिली। संचालक कक्षा 5 तक की मान्यता के कागज दिखा सके। दीनानाथ प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर में कक्षा 1 से 8 तक कक्षाओं का संचालन मिला। जबकि संचालक कक्षा 5 तक की मान्यता के कागज दिखा सके। इन तीनों विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन बंद करा दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन विद्यालय या कक्षाओं को बंद कराया है वे यादि फिर से कक्षाओं या स्कूलों का संचालन करेंगे उन पर एक लाख रुपये जुर्माना व 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाव से अलग से जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई भी की जाएगी। विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नजदीक के परिषदीय स्कूलों में बच्चों का होगा प्रवेश
कासगंज। बिना मान्यता के संचालित मिले विद्यालयों के बच्चों के भविष्य को देखते हुए इन बच्चों का प्रवेश अब नजदीक के परिषदीय स्कूलों में होगा। बीएसए ने इस संबंध में परिषदीय विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed