फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डीएम का नारी निकेतन पर छापा, शिफ्ट होंगी 35 संवासिनियां

डीएम का नारी निकेतन पर छापा, शिफ्ट होंगी 35 संवासिनियां

Mon, 06 Aug 2018 08:30 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
डीएम का नारी निकेतन पर छापा, शिफ्ट होंगी 35 संवासिनियां
नारी निकेतन - फोटो : SELF
मथुरा। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया की घटना से फैली सनसनी के बीच सोमवार को मथुरा के डीएम ने भी नारी निकेतन पर आकस्मिक छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ यहां सबसे पहले संवासिनियों की उपस्थिति देखी। तदोपरांत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह की घटना देश भर की सुर्खियां बनी हुई है। अब दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी प्रशासनिक छापेमारी के दौरान 24 संवासिनी नहीं मिलीं। संवासिनियों के केंद्र से बाहर होने की स्थिति ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच की जा रही है कि आखिर यह संवासिनी कहां थीं। इस स्थिति के बीच सोमवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने भी सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल के साथ आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की।
विज्ञापन


कुशकगली स्थित नारी निकेतन में 56 संवासिनी और तीन बच्चे मिले। एक संवासिनी न्यायिक मामले में पेशी के लिए न्यायालय गई थी। इसके बाद डीएम ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षमता से अधिक संवासिनी की यहां मौजूदगी के कारण उत्पन्न हो रही अव्यवस्थाओं को भी संज्ञान में लिया। इसके लिए डीपीओ को दिशानिर्देश भी दिए। खासकर सफाई को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीओ एएस रस्तोगी ने बताया कि नारी निकेतन में 60 संवासिनी निवासरत हैं। तीन के साथ बच्चे भी हैं। क्षमता से अधिक संवासिनी के मामले में शासन ने 35 को यहां से अन्य जनपदों में स्थानांतरित करने की स्वीकृति दे दी है। इसमें मंदबुद्धि 15 संवासिनी नोएडा जाएंगी, जबकि 20 बनारस जाएंगी। इसके लिए मेडिकल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed