{"_id":"5b65ee6d4f1c1bde6d8b63a5","slug":"41533406829-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी कारखानों में आठ घंटे ही चलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी कारखानों में आठ घंटे ही चलेगा काम
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के डायरेक्टर हनुमान प्रसाद गर्ग की अध्यक्षता में शनिवार को प्राइवेट ट्रामा सेंटर के हॉल में चूड़ी निर्माताओं की बैठक हुई। बैठक में सभी उद्यमियों ने निर्णय लिया कि चूड़ी कारखानों में आठ घंटे से अधिक काम नहीं चलेगा।
अध्यक्ष ललितेश जैन ने कहा कि चूड़ी कारखानों में आठ घंटे कार्य के संबंध में 13 जुलाई को बैठक बुलाई गई। इसमें सिंडीकेट के सभी सदस्यों को यह कहा था कि चूड़ी का कोई कारखाना आठ घंटे से अधिक नहीं चलेगा। इसके बावजूद कुछ कारखानों में अधिक समय कार्य कराने की शिकायतें आ रही हैं। उपाध्यक्ष अनिल जैन पिंकी ने कहा कि भविष्य में होने वाली परेशानियों को देखते हुए सिंडीकेट द्वारा आठ घंटे कार्य कराने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में बाजार में पर्चे वितरण कराए गए हैं, उन पर पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। यदि किसी कारखाने में आठ घंटे से अधिक कार्य कराया जा रहा है तो श्रमिक हमसे शिकायत करें। किसी कारखाने में आठ घंटे से अधिक कार्य नहीं कराया जाएगा। बैठक में पीके झिंदल, राजेंद्र प्रसाद राजू, प्रमोद जैन, राहुल जैन, अनुराग पटेल, मो. इस्लाम खां मौजूद रहे।