फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिक्षक लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

शिक्षक लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक लूटकांड का खुलासा,  तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज में तीन दिन पूर्व शिक्षक से हुई लूट के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। तीन बदमाशों को नौशेहरा पुल के पास से दबोच लिया। उनके कब्जे से लूटी एक लाख की नकदी, लूट में प्रयुक्त अपाचे गाड़ी को भी बरामद किया है। एक आरोपी तो जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मैनपुरी के गांव प्रहलादपुर निवासी रामप्रताप से 29 मई को हाईवे किनारे तीन लुटेरों ने एक लाख की नकदी से भरा थैला लूट लिया था। घटना के संबंध में अभियोग दर्ज कराया था। सीओ अजय चौहान के निर्देशन में एसएसआई सिरसागंज फूल सिंह पुलिस बल के साथ घटना का खुलासा करने जुट गए थे। गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि थैले की लूट की घटना को अंजाम देने वाले कुछ बदमाश हाईवेकिनारे स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समय मौजूद हैं।
विज्ञापन


इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा उसने नाम सचिन निवासी खेड़ा मोहल्ला थाना शिकोहाबाद बताया। उसके कब्जे से लूटी गई 35 हजार की नकदी बरामद की। पूछताछ में बताया कि घनश्याम, बॉबी उर्फ उदय प्रताप निवासी खेड़ा मोहल्ला नौशेहरा पुल के नीचे मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 32510 और 32500 रुपए बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि घनश्याम पहले कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसको पांच वर्ष की सजा हो गई थी। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने अपनी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed