फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र चार सेक्टरों में बंटा

गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र चार सेक्टरों में बंटा

Wed, 16 May 2018 08:19 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र चार सेक्टरों में बंटा
कृष्णा - फोटो : डैमो
मथुरा। अधिक मास के दौरान गोवर्धन परिक्रमा को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने परिक्रमा क्षेत्र को दो जोन और चार सेक्टर में विभाजित कर दिया है। यहां व्यवस्थाओं को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी 12 अफसरों को दी गई है। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा के भी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


अधिक मास बुधवार से शुरू हो गया। 13 जून तक चलने वाले इस मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रज दर्शन के लिए आएंगे। इसमें सबसे बड़ी संख्या परिक्रमार्थियों की होगी। इसके दृष्टिगत प्रशासन ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को सेक्टरों में विभाजित करते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी डीके गुप्ता और डिप्टी कलक्टर हरिशंकर यादव को लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसमें चार अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। एडीएम प्रशासन और एसडीएम गोवर्धन संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रभारी रहेंगे। इसके अलावा गोवर्धन मेला क्षेत्र के लिए सीएमओ ने चिकित्सा व्यवस्था भी की है। इसमें चार चिकित्सकीय टीम बनाई गई हैं। यह टीमेें राधाकुंड, गुघेनिया धर्मशाला आन्योर, जापानी धर्मशाला जतीपुरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंट्रोल रूम पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed