{"_id":"5af053054f1c1b9e098b8913","slug":"41525699333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ सेवा मंडल ने कराई 18 कन्याओं की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ सेवा मंडल ने कराई 18 कन्याओं की शादी
Updated Mon, 07 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अमरनाथ सेवा मंडल परिवार ब्रजप्रांत के सहयोग से नगर के स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में यात्री अभिनंदन समारोह एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 18 युवक तथा युवतियों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। कार्यक्रम में सदर विधायक के प्रतिनिधि सूरज सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम के सामूहिक विवाह समारोह में एक साथ आगरा रोड स्थित राजीव प्रिंटिंग प्रेस से 18 रथों पर बारातें निकलीं। देर रात बारात स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम पहुंची। यहां वैदिक मंत्रों के साथ सभी 18 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया।
अमरनाथ सेवा मंडल समिति के पदाधिकारियों ने वर एवं बधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आवश्यक वस्तुओं का दान भी दिया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए अमरनाथ यात्रियों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक सुरींद्र अग्गी, रामबाबू कुशवाह, एके सिंह परमार, अनूप पांडेय, हर्ष गुप्ता, मनोज राठौर, रिंकू गुप्ता, श्याम प्रधान, सर्वेश गुप्ता, रामानंद प्रजापति, अर्पित चतुर्वेदी, भगवत शरण वैश्य, विनोद चक आदि मौजूद रहे।