{"_id":"5ac76c054f1c1bc6618b5d2e","slug":"41523018757-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए किसान की मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। गांव डहुआ खेड़ा निवासी एक किसान की नलकूप में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रामप्रकाश मिश्रा का 35 वर्षीय श्यामेंद्र गुरुवार की शाम घर पर था। पिता ने उसे खेत पर पानी लगाने की बात कही। इसके बाद वह खेत की ओर चला गया। खेत पर पहुंचने के बाद जब वह नलकूप के पास पहुंचा तभी वह करंट की चपेट में आ गया।
बेसुध होकर वह वहीं पर गिर गया। सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां नलकूप के पास श्यामेंद्र का शव पड़ा हुआ था। शव को देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।