{"_id":"5ac61b774f1c1bc5618b58bc","slug":"41522932599-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में एक घंटे तक लगा रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में एक घंटे तक लगा रहा जाम, लोग परेशान
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नो एंट्री में नगर में भारी वाहन घुसने से गुरुवार को सदर बाजार में जाम लग गया। एक घंटे से अधिक तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी मौके पर जाम खुलवाने केे लिए नहीं पहुंचे। बाद में दुकानदारों ने जाम खुलवाया। नगर के बीच यातायात व्यवस्था नियंत्रित रखने के लिए नगर में नो एंट्री लागू है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बाजार में प्रतिबंधित है।
गुरुवार को गरीब बाजार के चलते बाजार में पहले से ही भीड़भाड़ थी। करहल रोड की ओर से एक टाटा मैजिक बड़े चौराहे की ओर आ गई। बड़े चौराहे से सदर बाजार की ओर जब वाहन पहुंचा तो वहां जाम लग गया। जाम के बीच से निकलने के लिए जल्दी में इधर उधर से होकर निकले तो जाम के बीच में फंसते चले गए। देखते ही देखते जाम में वाहन फंसने से जाम बढ़ता चला गया। किसी भी स्थान पर कोई यातायातकर्मी कहीं नजर नहीं आया।
लोग बाइकें लेकर गलियों से गुजरे तो ओम भंडार गली, मंडी धर्मदास, महिला थाने वाली गली, डाकखाने वाली गली में भी जाम लग गया। एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। मगर कोई ट्रैफिक अथवा पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। निर्धारित स्थानों पर पुलिस और ट्रैफिक के जवान तैनात किए जाते हैं। चेकिंग के दौरान अगर निर्धारित स्थान पर वह नहीं मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।