{"_id":"5ab3c3844f1c1be93f8b45e7","slug":"41521730436-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की सुनवाई होगी, सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की सुनवाई होगी, सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि मुकदमे तो दर्ज होंगे, लेकिन उनकी जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। पीड़ितों की थानों में सुनवाई हो और महानगर का ट्रैफिक सुधार हो, इसके लिए जुटेंगे। पुलिस बिना राजनीतिक दबाव के कार्य करेगी, जिससे कि गरीब और असहाय को न्याय मिल सके।
मूलरूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले नवागत एसएसपी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद वर्ष 2005 में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और वह सेल्स टैक्स विभाग में अधिकारी बने। वर्ष 2010 में आईपीएस में चयनित हुए। नोएडा में ट्रेनिंग के बाद वह एसपी ललितपुर, बलिया, कानपुर देहात, बिजनौर और एसएसपी एसटीएफ रहे।
आईपीएस बनने के बाद ही मानेसर में एनएसजी कमांडो का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों से निपटने को प्लान बनाकर जल्द अभियान चलाया जाएगा। कोताही बरतने वाले थाना प्रभारी बख्शे नहीं जाएंगे। उधर, नवागत एसएसपी से व्यापारी अजय चतुर्वेदी, अंशुल अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, राजेश गोयल, मुकेश, देवेंद्र मित्तल, मृदुल अग्रवाल, अभिनव खंडेलवाल आदि ने मुलाकात की।