{"_id":"5aafb7a24f1c1bb7758b63e4","slug":"41521465250-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति के विरोध में राशन डीलर के साथ एकजुट ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति के विरोध में राशन डीलर के साथ एकजुट ग्रामीण
Updated Mon, 19 Mar 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दबंग प्रधानपति के विरोध में अब राशन डीलर के साथ ग्रामीणों ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधानपति के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राशन डीलर ने झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व महिला ने कुरावली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश की थी।
थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधानपति और राशन डीलर शेर सिंह के बीच राशन कोटा को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व डीलर पर गांव की एक महिला को ले जाने का आरोप लगाया गया था, लेकिन शाम को महिला ने थाने में आकर मर्जी से जाने की बात कही थी। जब महिला को पति के सुपुर्द किया गया तो पति, जेठ व ससुर ने मारपीट कर दी थी। इसका मामला थाना कुरावली में दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने जब प्रधानपति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कुछ दिन पूर्व पीड़िता ने एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सोमवार को राशन डीलर कई ग्रामीणों को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि वह अनुसूचित जाति का है। दबंग प्रधानपति उस पर मनमानी से कोटा चलाने का दबाव बना रहा है। जब ऐसा नहीं किया तो 17 मार्च को पुलिस को साथ लाकर घर में तोड़फोड़ की गई। उसके व परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गई। राशन डीलर ने पुलिस थाने से छोड़ने के एवज में रुपये लेने का आरोप भी लगाया है। साथ ही आए ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानपति पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।