{"_id":"5aa53aa04f1c1bbb758b4d1f","slug":"41520777888-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर उखाड़ने पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर उखाड़ने पर महिलाओं का हंगामा
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गोपाल बाग में चेकिंग को गई विद्युत टीम को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बकाएदार का मीटर उखाड़ने पर महिलाओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन
बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेई अश्विनी कुमार, टीजी-2 केशव सिंह अधीनस्थों के साथ गोपाल बाग पर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब सवा लाख के बकाएदार एक उपभोक्ता का मीटर उखाड़ लिया, चेकिंग टीम को देख वहां काफी महिलाएं एकत्रित हो गईं और नारेबाजी शुरू कर दी।
महिलाओं का कहना था कि चेकिंग टीम पीछे से घरों में आती है, जब उनके परिवार वाले घर में नहीं होते हैं। विभागीय अधिकारी अपनी गलती छिपाने की वजह से बकाएदार उपभोक्ताओं को नए नामों से संयोजन दे रहे हैं। अगर पहले से उपभोक्ता पर बकाया है तो कनेक्शन कैसे जारी हो गया। इस दौरान महिलाओं ने टीम से मीटर छीन लिया। मीटर को छीनने के बाद टीम ने पुलिस को वहां बुला लिया। पुलिस ने महिलाओं को समझा कर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
‘‘उपभोक्ता ने विभागीय अधिकारियों को गुमराह करके नया कनेक्शन जारी करा लिया था। बकाएदार की आरसी जारी कर दी गई है।’
- अमित कुमार, एसडीओ, कोसीकलां