फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना के घाटों को संरक्षित करने की मांग

यमुना के घाटों को संरक्षित करने की मांग

Fri, 09 Mar 2018 08:10 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
यमुना के घाटों को संरक्षित करने की मांग
यमुना - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन हेरीटेज एलायंस ने केसी तीर्थ एवं यमुना के घाटों को संरक्षित करने के लिए शुक्रवार को राधागोकुलानंद मंदिर में बैठक की। यहां पदाधिकारियों ने घाटों के संरक्षण व संवर्धन के प्रयास का संकल्प लिया।
विज्ञापन
यमुना मंदिर के सेवायत सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि केसी तीर्थ का वर्णन पुराणों में मिलता है। सरकार द्वारा केशीघाट पर यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना ने घाटों से यमुना की जलधारा को से ही अलग कर दिया है। बल्लभ आचार्य ने कहा कि तीर्थनगरी में हम सब के आराध्य प्रिया-प्रियतम की स्मृति में यहां के घाटों का निर्माण किया गया था। जहां आज भी यमुना पूजन के साथ-साथ रासलीला के आयोजन समय-समय पर होते रहते हैं।
विज्ञापन
दीपक गोस्वामी व सुमित गौतम ने कहा कि आज यमुना से दूर हुए समस्त घाटों को पुन: यमुना की गोद में लाना हम सबका कर्तव्य है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने यमुना के घाटों के संरक्षण व संवर्धन की मांग शासन-प्रशासन से की। धनंजय गौतम, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, कुंजबिहारी पाठक, राधेश्याम चौधरी, जगन्नाथ पोद्दार, जगदानंद दास, शुभंकर गोस्वामी, मुकेश, भूलचंद्र शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed