{"_id":"5a8ecd7b4f1c1bc83b8b844d","slug":"41519308155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को दी 72 घंटे की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को दी 72 घंटे की मोहलत
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लाला गंज के चावल कारोबारी के घर से लाखों की चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी की। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व चावल कारोबारी राजू गुप्ता के अंतापाड़ा स्थित घर पर चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। इतने साक्ष्यों के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
गुरुवार को सुबह व्यापारी बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। जब एक घंटा गुजर गया और कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो आक्रोशित व्यापारियों ने लालागंज के सामने रोड जाम कर दिया। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की व्यापारियों ने नहीं मानी।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाल शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया।
कोतवाल की मौजूदगी में व्यापारियों ने बैठक की। इसके बाद पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद भी खुलासा न होने पर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी, लाला गंज व्यवसायी समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, महामंत्री प्रदीप यादव, अमित वार्ष्णेय, अभिनव खंडेलवाल, नीरज खंडेलवाल, प्रकाश चंद्र महावर, ओमप्रकाश आदि थे।