{"_id":"5a6a1bf44f1c1b83268b67ee","slug":"41516903412-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर आपतिजनक फोटो डालने वाले पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर आपतिजनक फोटो डालने वाले पर रिपोर्ट
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
fb crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर डालने के आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जनपद एटा क्षेत्र का रहने वाला है। वह लगातार युवती पर शादी बनाने का दबाव भी बना रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती जनपद एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कालेज से बीटीसी कर रही है। हास्टल में रहकर वह पढ़ाई कर रही थी। इस बीच वहां कंप्यूटर आपरेटर अंशुल प्रताप निवासी खिड़की मोहल्ला अवागढ़ एटा ने उसे विश्वास में लेकर फेसबुक आईडी का पासवर्ड चोरी करने के साथ ही व्हाट्सएप भी स्कैन कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद से आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर फेसबुक और व्हाट्सएप से फोटो अपलोड करने की धमकी देने लगा।
छात्रा के मना करने बाद आरोपी ने उसके कई आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी जब बाज नहीं आया तो 23 जनवरी को पीड़िता पिता के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिली थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।