फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मची अफरातफरी

गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मची अफरातफरी

Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मची अफरातफरी
घिरोर (मैनपुरी)। शिकोहाबाद से मैनपुरी जा रहा गैस टैंकर गुरुवार रात नगला दौला के पास पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। आनन-फानन में पुलिस ने सड़क पर आवागमन रोक दिया। साथ ही दो किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया।
विज्ञापन



रात को ही फर्रुखाबाद और इटावा से रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया। रात भर ग्रामीणों को आग न जलाने की हिदायत दी गई। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक ग्रामीण सकते में रहे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब 12:40 बजे शिकोहाबाद से मैनपुरी की ओर जा रहा गैस से भरा टैंकर जिसमें करीब 17 टन गैस भरी हुई थी, कोहरे के चलते नगला दौले में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची। वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर से तेजी से गैस रिसाव हो रहा था। इसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। मार्ग से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे।


विशेषज्ञ गैस रिसाव को रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन काबू नहीं कर सके। स्थिति को भांपते हुए इटावा और फर्रुखाबाद से गैस नियंत्रण करने वाली टीमों को बुलाया गया। साथ ही अधिकारियों ने घटनास्थल से दो किलोमीटर तक के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर गया। रात को आसपास के ग्रामीणों को हिदायत दे दी गई कि वे आग न जलाएं।



पुलिसकर्मियों ने आसपास आग ताप रहे लोगों को भी हटा दिया। गैस नियंत्रण टीम को घटनास्थल पर आने के बाद रिसाव को रोकने की कवायद शुरू की गई। इस बीच मार्ग के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं, तो रूट डायवर्ट कराया गया। शुक्रवार शाम तक रेस्क्यू टीमें टैंकर से गैस को दूसरे वाहन में री-फिल करने के काम में जुटीं रहीं। वहीं क्षेत्र के लोग भी सकते में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed