{"_id":"5a4676654f1c1b502b8b73da","slug":"41514567269-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन: समाधान खोजने आएंगे इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन: समाधान खोजने आएंगे इंजीनियर
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
हाईवे
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क परियोजना में लोगों की आपत्तियों का समाधान खोजा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एके सिंह राठौर शनिवार को लोगों की आपत्तियों को सुनकर मार्ग के हालातों का जायजा लेंगे। इसके बाद ही तय होगा की आबादी के बीच सड़क फोरलेन बनेगी या थ्री लेन।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में जिला मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़े जाने की परियोजना को मंजूरी दी गई थी। सपा सरकार में इस योजना का विरोध हुआ था। जिसको देखते हुए शासन को थ्री लेन सड़क का प्रस्ताव सपा सरकार ने नामंजूर कर दिया था। भाजपा सरकार में इस परियोजना को पोरलेन बनाने को हरी झंडी मिल गई। पीडब्ल्यूडी ने भूमि की नापतौल कर अतिक्रमण चिह्नित कर दिए।
आबादी के बीच सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर दस मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। पीडब्लूडी आबादी क्षेत्र में 20 मीटर अपनी जगह बताता है, लेकिन लोगों का कहना है कि पीडब्लूडी गलत निर्धारण कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, सदर विधायक व अन्य विधायकों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को नुकसान के बचाने के लिए फोरलेन की जगह थ्री लेन सड़क बनवाने की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने चीफ इंजीनियर को सड़क का निरीक्षण करने और आपत्तियों को समझने के लिए यहां भेजा है। वे शनिवार को 3 बजे सोरों के निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों एवं भवन स्वामियों से मिलेंगे। चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद ही तय होगा की सड़क थ्री लेन बनेगी या फोरलेन।
अधिशासी अभियंता सीपी सिंह का कहना है कि चीफ इंजीनियर के दौरे के बाद ही शासन इस संबंध में कोई निर्णय लेगा। जैसा शासन निर्णय लेगा उसी के अनुरूप कार्य कराया जाएगा।