{"_id":"5a43d4534f1c1bfc0f8b6429","slug":"41514394707-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के लाभार्थियों को दी जाएगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के लाभार्थियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना में शासन ने फेरबदल किया है। अब आवास योजना के लाभार्थियों को अब मकान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर पहल तेज हो गई है। जिले में अब तक दो हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पहली किश्त का भुगतान किया जा चुका है। अब शासन स्तर से योजना में नई पहल को जोड़ा गया है। गांव में आवास स्वीकृत करने से पहले तकनीकी टीम गांव का दौरा करेगी। टीम के सदस्य लाभार्थियों, बेघरों को समझाएंगे। लाभार्थियों को यह भी समझाया जाएगा कि कैसे उनको निर्माण और सामग्री को लेकर खर्च करना है। इसके लिए जिले मेें तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि तकनीकी टीम लोगों को योजना के बारे में समझाएगी। इससे लोगों में जागरूकता आएगी। यह भी जानकारी दी जाएगी कि लोग दलालों और ठगों के चंगुल में नहीं फंसें।
नए पीडी ने संभाला चार्ज
ग्राम्य विकास विभाग में परियोजना निदेशक के पद पर अजय पांडेय ने कार्यभार संभाल लिया है। लखीमपुर खीरी से स्थानांतरित होकर आए परियोजना निदेशक अजय पांडेय ने बुधवार को योजनाओं का हाल जाना। दरअसल, पूर्व में आरके गौतम के स्थानांतरण के बाद से डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह ग्राम्य विकास विभाग संभाल रहे थे।