फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शनि देव मंदिर के पुजारी की गला काटकर हत्या

शनि देव मंदिर के पुजारी की गला काटकर हत्या

Mon, 27 Nov 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
शनि देव मंदिर के पुजारी की गला काटकर हत्या
डेमो इमेज - फोटो : डेमो
मांट। (मथुरा) मांट क्षेत्र में बुर्जा आश्रम के शनिदेव मंदिर में 65 वर्षीय पुजारी की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। बदमाश पुजारी का मोबाइल, नकदी और सामान लूट ले गए।
विज्ञापन

थाना मांट क्षेत्र में गांव डांगोली के खादर में नगला बैसला के पास बुर्जा आश्रम है। आश्रम में ही शनिदेव का मंदिर बना है। इस मंदिर में 15 साल से गांव आचलू थाना देवा जिला देवास मध्यप्रदेश निवासी 65 वर्षीय बाबा रामदास सेवा और पूजा करते थे। रविवार की रात बाबा रामदास की गला काटकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाबा रामदास का मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आश्रम पहुंचे ग्रामीणों ने बाबा का सामान अस्त-व्यस्त देखा और रामदास बाबा की खोजबीन की। बाबा को मंदिर के कमरे में मृत पाया। बाबा का गले पर चाकू से काटे जाने के गहरे निशान थे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बाबूलाल को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर एसओ मांट प्रदीप पांडेय बुर्जा आश्रम पहुंच गए। कमरे में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। सूचना पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मांट थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  उधर, एसएसपी ने हत्या के खुलासे के लिए सीओ मांट के नेतृत्व में दो टीम लगाई हैं। इसमें एसओ मांट व सीओ की स्पेशल टीम लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध गरम करते वक्त हुआ था हमला
मांट (मथुरा)। बुर्जा आश्रम के साधु रामदास बाबा पर बदमाशों ने हमला तब किया जब वह गैस पर दूध गरम कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब मांट पुलिस बुर्जा आश्रम पहुंची उस वक्त गैस चालू थी और दूध जल चुका था। कुछ दूध उबल कर बाहर गिर गया था। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने साधु की हत्या रात में की है।

जमीनी विवाद की चर्चा
मांट (मथुरा)। बुर्जा आश्रम की जमीन को लेकर रामदास महाराज का नगला बैसला के कुछ ग्रामीणों से विवाद चल रहा था। वह न्यायालय में विचाराधीन है। बाबा आश्रम में अन्य देवताओं का मंदिर बनवा रहे थे। एसओ मांट का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच कराई जाएगी।

शनिवार को नीबू मिर्च बांटते थे रामदास
मांट (मथुरा)। बाबा शनिवार के दिन मांट से लेकर बाजना तक दुकानों पर जाकर नीबू मिर्च लटका कर शनिदेव के कोप को कम करने का प्रयास करते थे। इससे जो पैसा मिलता उससे आश्रम का खर्चा चलाते थे।


आश्रम के निकट पहले भी हो चुकी हैं दो हत्याएं
मांट (मथुरा)। डांगोली के खादर स्थित बुर्जा आश्रम के समीप दो साल पहले एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। इससे पहले भी एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed