{"_id":"5a130fcb4f1c1b4c528b497b","slug":"41511198667-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़ चोरी की घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़ चोरी की घटना को दिया अंजाम
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला अवध नगर में चोरी के बाद पसरा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जागने पर परिवारीजनों को जानकारी हो सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर के महालक्ष्मी पुरम में निवास कर रहे राकेश भदौरिया रविवार को परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों में रखे लाखों कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर लिए। चोरों ने घर के सभी कमरों में सामान भी पूरी तरह अस्त व्यवस्त कर दिया।
सोमवार सुबह जब राकेश जब घर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर में जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी बक्सों का सामान इधर उधर बिखरा था। घर में रखी जेवर व नकदी गायब थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।