फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्राइमरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पहला पेपर स्थगित

प्राइमरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पहला पेपर स्थगित

Thu, 26 Oct 2017 08:21 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पहला पेपर स्थगित
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही फेल हो गया। पेपर की सप्लाई न आने के चलते शुक्रवार को आयोजित हिंदी की पहली परीक्षा को ही स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब ये पेपर सात नवंबर को होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने जो परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है उसमें 27 अक्तूबर से परीक्षा शुरू होनी थी। लेकिन आधी अधूरी तैयारियों के साथ इस आयोजन का परिणाम ये रहा कि गुरुवार देर सायं तक विद्यालयों में पेपर ही सप्लाई नहीं हो सकी। इसके चलते विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पेपर सप्लाई करने वाले से संपर्क साधा गया। देर सायं तक सप्लाई करने वाली फर्म ने भी हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने देर रात परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय ले लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया पेपर की सप्लाई विद्यालयों तक नहीं हो सकी है इसके चलते परीक्षा स्थगित कर दी है। सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परीक्षा समिति निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed