फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सराफा की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख लूटे

सराफा की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख लूटे

Wed, 25 Oct 2017 08:08 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
सराफा की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख लूटे
demo pic - फोटो : लूट
राया (मथुरा)। बुधवार की सायं बलदेव मार्ग पर गांव खिरारी के समीप पल्सर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने सराफ ने आंख में मिर्च झाेंककर पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा थैला लूट लिया। सराफ के सिर में तमंचे का बट मारकर लहूलुहान करके लुटेरे फरार हो गए। सराफ गांव इटौली में दुकान को बंद करके अपने घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर कोई भी लुटेरा हाथ नहीं लगा। थाना राया के बलदेव मार्ग पर लंकापुरी कालोनी निवासी मुकेश उर्फ पप्पन पुत्र कालीचरन की गांव इटौली में सराफा की दुकान है। बुधवार की सायं चार बजे सराफ दुकान को बंद करके अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में सराफ गांव खिरारी की समाधि स्थल के समीप पहुंचा ही था कि पल्सर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने सराफ की आंखों में मिर्च झोंक दी। अनियंत्रित होकर बाइक सवार सराफ गिर पड़ा तो थैला छीनने पर विरोध करने पर लुटेरों ने सिर में तमंचे का बट मारकर सराफा को लहूलुहान कर दिया। सराफ की माने तो थैले में चार किग्र्रा चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा 45 हजार रुपये नकदी थी। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायल सराफ को अस्पताल भिजवाया। लूट की वारदात पर एसपी देहात आदित्य शुक्ला भी मौके पर पहुुंचे। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही सराफ लूटकांड खोला जाएगा।
विज्ञापन
एक सप्ताह में दो वारदातों ने खोली पुलिस की कलई मथुरा। एक सप्ताह में पल्सर सवारों द्वारा दूसरी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। बेखौफ होकर पल्सर सवार लुटेरे लूट करके पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। दिवाली पर 19 अक्तूबर को छाता के गांव तरौली सुमाली में किराना व्यापारी बनवारी अग्रवाल की आंख में मिर्च झोंककर पल्सर सवार तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आज तक इस लूट का खुलासा तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed