{"_id":"59ef86644f1c1b97678b72ba","slug":"41508869732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाल में जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाईयों में विवाद हो गया विवाद के दौरान छोटे भाई ने बडे़ भाई के गोली मार दी। गोली लगते ही लहूलुहान हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामला मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे का है जब अशोक के छोटे बेटे डंबर व बडे़ बेटे आदेश के बीच खेत के बंटवारे को लेकर विवाद हो उठा। देखते ही देखते दोनों भाईयों में नौबत मारपीट तक आ गई। गुस्से में लाल डम्बर ने घर से तमंचा निकाल कर उसने अपने भाई आदेश के गोली मार दी।
घर में गोली की आवाज आते ही कोहराम मच गया। वहीं गोली लगने के साथ ही आदेश जमीन पर गिर गया वहीं बडे भाई को घायल देखकर डम्बर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं आदेश के पिता अशोक ने थाने में अपने ही छोटे बेटे के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस फरार हुए डम्बर की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाईयों में कई दिनों से झग़डा चला आ रहा था। लेकिन आज झगड़ा बढ़ने पर छोटे भाई दंबर ने आदेश के गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।