फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पेटीज में कीड़े निकलने पर 50 हजार का जुर्माना

पेटीज में कीड़े निकलने पर 50 हजार का जुर्माना

Tue, 03 Oct 2017 11:01 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पेटीज में कीड़े निकलने पर 50 हजार का जुर्माना
fine demo pic
मथुरा। जंक्शन पर एक स्टाल से खरीदी गई पेटीज में कीड़े निकलने पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने दुकानदार पर 50 हजार का जुर्माना किया है। चार दिन पहले गाजियाबाद के छात्रों ने पेटीज खरीदी थी जिसमें कीड़े निकलने पर खासा हंगामा हुआ था। एक अक्तूबर को गाजियाबाद के छह छात्राें ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर स्थित एचडी संस की खानपान दुकान से पेटीज खरीदी थी। छात्रों ने पेटीज खाई तो उसमें कीड़े निकले। इस पर छात्रों ने दुकानदार की उप वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई थी और फोन पर आला अधिकारियों को अवगत कराया था। इस मामले में मंडल वाणिज्य प्रबंधक संचित त्यागी ने खानपान निरीक्षक अबना सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी। अबना सिंह ने जांच करके रिपोर्ट सौंप दी। जांच में शिकायत दर्ज कराने वाले छात्र आशीष जिंदल निवासी गाजियाबाद के बयान दर्ज किए गए। मंडल वाणिज्य प्रबंधक संचित त्यागी ने बताया कि दुकानदार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। इससे पूर्व भी जंक्शन के एक फ ूड प्लाजा पर जनता खाना में घटिया सामग्री व कम वजन की पूड़ी मिलने पर 50 हजार का जुर्माना संसदीय यात्रा सुविधा समिति ने लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed