{"_id":"59cfd65c4f1c1bae538b5205","slug":"41506793052-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो, मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो, मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं...
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हैलो, एटा से अमित जी बोल रहे हैं, जी...। मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं। इतना सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला आईटी प्रभारी अमित गुप्ता की धड़कने बढ़ गईं। सीएम से बात करने की खुशी में भाजपा नेता को प्रश्नों के जवाब भी नहीं आ रहे थे।
शुक्रवार का दिन भाजपा आईटी प्रमुख अमित गुप्ता के लिए यादगार बन गया। दिन के ढाई बजे आई कॉल रिसीव करते हुए पूछा गया। एटा से अमित जी बोल रहे हैं? हॉं कहने पर कहा गया कि मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं। अमित के प्रणाम कहने के साथ शुरू हुआ बातों का सिलसिला चार मिनट 47 सेकंड तक जारी रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था से लेकर जनप्रतिनिधियों, संगठन एवं सरकार के बारे में आम आदमी की राय की भी समीक्षा की।
जिले में पार्टी की स्थिति के साथ ही कुल मंडलों की भी जानकारी ली। निकाय एवं सहकारिता चुनावों को लेकर जिले में स्थिति एवं संभावनाओं के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने पूछा कि जिले के लोग सरकार से क्या आस लगाए हैं? अधिकांश लोग क्या चाहते हैं? अमित के यह कहने पर कि उसे विश्वास नहीं हो रहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं, योगी जी ने हंसते हुए कहा कि अन्य समस्याएं उनके टिवटर अकाउंट पर डालें। बताते चलें कि अमित गुप्ता आईटी सेल के प्रमुख के साथ ही जिला ई-गवर्नेंस के शासन द्वारा नामित एक मात्र प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
- आपके पास भी आ सकता है सीएम का फोन
यदि आप भाजपा कार्यकर्ता हैं तो आपके फोन पर कभी भी मुख्यमंत्री की कॉल आ सकती है।