फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ड्रेस वितरण में लापरवाही पर तीन प्रधानाध्यापक निलंबित

ड्रेस वितरण में लापरवाही पर तीन प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 31 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ड्रेस वितरण में लापरवाही पर तीन प्रधानाध्यापक निलंबित
मैनपुरी। बीएसए ने बरनाहल विकास खंड के आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रेस वितरण व एमडीएम में लापरवाही करने वाले तीन प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया वहीं तीन निजी स्कूलों में बिना मान्यता के अवैध कक्षाएं संचालित होने पर प्रबंधकों को अवैध कक्षाएं बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बीएसए विजय प्रताप गुरुवार को बरनाहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला अनिया पहुंचे। यहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं नगला अनिया में ही संचालित निजी विद्यालय प्रकाशानंद जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 11 व 12 की अवैध कक्षाएं संचालित मिलीं।
विज्ञापन


जिस पर प्रबंधक को कक्षाएं बंद कराने के निर्देश दिए। प्रावि बमटापुर, रेढ़ापुर तथा उच्च प्रावि रेढ़ापुर के प्रधानाध्यापकों को ड्रेस वितरण व एमडीएम में लापरवाही पर बीएसए ने निलंबित कर दिया। इसके अतिरिक्त बीएसए को महारानी अहिल्याबाई होल्कर पब्लिक स्कूल रेढ़ापुर तथा एसएनएन विद्यालय अगरापुर मोड सुनूपुर में अवैध कक्षाएं संचालित मिलने पर प्रबंधकों को शीघ्र कक्षाएं बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खंड शिक्षाधिकारी करहल को अवैध कक्षाओं वाले कालेजों की तीन दिन बाद जांच करने के निर्देश दिए। यदि बाद में भी कक्षाएं संचालित मिलती हैं तो प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षाधिकारी बरनाहल शंकर दयाल नामदेव को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed