फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राज्य कर्मचारियों की हड़ताल, किया प्रदर्शन

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल, किया प्रदर्शन

Sat, 19 Aug 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल, किया प्रदर्शन
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल, किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एटा। तहसील सदर मेरठ में मंडलायुक्त द्वारा कर्मचारी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर शनिवार को जिले में कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा रहा। राज्य कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चिकालीन हड़ताल की चेतावनी की।
विज्ञापन

दरअसल, तहसील मेरठ में मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने तहसील में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर कराई थी। इसे लेकर शनिवार को राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया। शनिवार सुबह कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया। इसके चलते दफ्तरों में सन्नाटा रहा। फरियादी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए। विकास भवन में भी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फरियादियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मेरठ के कर्मचारी के खिलाफ की गई एफआइआर वापस ली जाए। इसके साथ ही मंडलायुक्त का तबादला कर नायाब तहसीलदार को निलंबित किया जाए। दीपक सक्सेना ने कहा कि कार्यालयाें में एक-एक कर्मचारी से कई-कई काम लिए जाते हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए। कर्मचारियों ने कहा यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होतेलाल, रतनपाल सिंह, अनिल उपाध्याय, निर्मल जैन, प्रदीप सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव, हाकिम सिंह, उमेश बिहारी लाल, बच्चन लाल, मनोज दीक्षित, हरिनंदन सिंह, रामप्रकाश समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मेरठ के मंडलयुक्त द्वारा नायब नाजिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा जेल भेजने का विरोध किया गया। कलक्ट्रेट एवं तीनों तहसीलों के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष नितिन जौहरी ने कहा कि नायब नाजिर के खिलाफ बिना किसी जांच के एफआईआर दर्ज कराना अनुचित हैं। उन्होंने मंडलायुक्त को हटाने और नायब तहसीलदार को निलंबित करने की मांग की। वहीं नायब नाजिर रण सिंह के खिलाफ अवैधानिक प्राथमिकी को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गई। उन्होंने एलान किया यदि मांगें नहीं मानी गई तो प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर 21 अगस्त से संपूर्ण प्रदेश के मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री बीपी सक्सेना, संगठन मंत्री राजेश प्रकाश गुप्ता, भैरो प्रसाद, मोहनलाल, सुधेश चंद्र, अशोक शर्मा, शाहिद आसिफ, दीप्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed