{"_id":"598f42934f1c1b96558b4754","slug":"41502560915-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से मायके जाने को निकली महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से मायके जाने को निकली महिला लापता
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। चौकीगेट निवासी महिला का चार दिन बीतने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। वह घर से अपने मायके पंजाब जाने को तूफान एक्सप्रेस में सवार हुई थी। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर महिला का पता लगवाने की मांग की है।
थाना रसूलपर के चौकीगेट निवासी रत्नेश (40) पत्नी श्यामलाल नौ अगस्त की शाम अपने मायके मलोट (पंजाब) जाने को निकली थीं। स्थानीय स्टेशन पर वह सवा छह बजे तूफान एक्सप्रेस से रवाना हो गईं थी। उनके पास अपने बहनोई को देने के लिए 40 हजार रुपये थे। रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो बात नहीं हो सकी। इसी के साथ कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई बात नहीं हो सकी। श्यामलाल का कहना है कि जीआरपी को पत्नी के गायब होने की सूचना 10 अगस्त को दे दी गई थी।
पुलिस ने अभियोग लिखने के बजाय सिर्फ मैसेज ही डाल दिया था। जीआरपी की टीम सक्रिय नहीं हुई। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को शिकायती पत्र देकर रत्नेश का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने की मांग की है।