फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 पार के पुलिसकर्मी

अनफिट पुलिसकर्मियों की होगी नौकरी से छुट्टी

Sat, 12 Aug 2017 08:47 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
50 पार के पुलिसकर्मी
आगरा। पचास साल उम्र पूरी कर चुके शारीरिक रूप से अनफिट पुलिसकर्मियों की भी छुट्टी की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए इनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अभी तक 20 का कराया जा चुका है।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त जिन पुलिसकर्मियों का करेक्टर रोल लाल स्याही से रंगा पड़ा है, उन्हें भी घर भेजा जा सकता है। जिन्हें कई प्रतिकूल प्रविष्टि मिली हैं और जो कई बार निलंबित हुए हैं, नंबर उनका भी है। इन सभी की अलग-अलग सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन


सभी महकमों में इसकी रिपोर्ट हर साल ही जाती थी लेकिन कार्रवाई नहीं होती थी। इस बार सरकार गंभीर है। एक्शन शुरू हो चुका है। आगरा में ही न्याय विभाग में 20 पुलिसकर्मियों को समय पूर्व सेवानिवृत्त किया जा चुका है। एडीए, नगर निगम, विकास भवन सभी में सूची बन रही है। पुलिस में ऐसे कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 पार के पुलिसकर्मियों को यह भी बता दिया गया है कि अगर वे अपनी मर्जी से वीआरएस लेना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ व्यवहार सही न होने की शिकायत हैं, उनकी भी रिपोर्ट बनी है।


गैरहाजिर पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज
इस सूची में सबसे पहले उन पर गाज गिरेगी, जो ड्यूटी से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। पुलिस लाइन में ऐसे भी कर्मचारी हैं, जो छह छह महीने से नहीं आए हैं। इन सभी की सूची बन चुकी है। शासन से लगातार सभी महकमों से यह पूछा भी जा रहा है कि उनके यहां कार्रवाई कहां तक पहुंच चुकी है। इस कार्रवाई से 50 पार के कर्मचारियों में हड़कंप है। जो 49 या 48 साल के हैं, उन्हें चिंता इस बात है कि जल्द ही उनका नंबर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed