फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा किले में दर्ज था शिवाजी का गलत इतिहास: नाईक

आगरा किले में दर्ज था शिवाजी का गलत इतिहास: नाईक

Mon, 24 Jul 2017 01:17 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
आगरा किले में दर्ज था शिवाजी का गलत इतिहास: नाईक
राज्यपाल राम नाईक
आगरा। आगरा किले का भ्रमण करने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने छत्रपति शिवाजी के बारे में भ्रामक तथ्यों को बदले जाने पर संतोष जताया। कहा कि पहले यहां छत्रपति शिवाजी और औरंगजेब के मुलाकात का वर्णन गलत पेश किया गया था। इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग 10 बजे राज्यपाल ने अपने परिजनों के साथ आगरा किले देखा। इसके बाद प्रेसवार्ता में कहा कि इतिहास को देखने का अपना-अपना नजरिया होता है, उसी के हिसाब से उसका वर्णन किया जाता है। 1857 की क्रांति को अंग्रेजों ने बगावत बताया था, जबकि भारतीय इतिहासकारों ने साक्ष्यों के आधार पर बताया कि यह भारत का पहला स्वतंत्रता आंदोलन था।
विज्ञापन


राज्यपाल बोले कि पूर्व में आगरा किले में शिला पट्टिका पर कुछ इस तरह से लिखा था, ‘शिवाजी आगरा की गर्मी से त्रस्त होकर बेहोश होने लगे थे। उन्होंने सहारे के लिए खंभा पकड़ लिया था।’ राज्यपाल ने कहा कि यह गलत जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इतिहासकारों को ऐसा लगा होगा मगर शिवाजी का इतिहास ऐसा नहीं है। औरंगजेब ने शिवाजी का अपमान किया। उनको नीचा दिखाने की कोशिश की। शिवाजी ने इसका विरोध किया, इस पर उन्हें नजरबंद कर दिया। वह बेहोश हुए, यह एतिहासिक असत्य है। शिला पट्टिका पर अब सही तथ्य दर्ज हैं। आगरा किले सामने स्थित शिवाजी की प्रतिमा और झलकारी बाई की प्रतिमा के रखरखाव की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed