फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गूंजे घंटे-घड़ियाल, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गूंजे घंटे-घड़ियाल, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 10 Jul 2017 11:09 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
गूंजे घंटे-घड़ियाल, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर पर उमड़े भक्त।
एटा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को महादेव की आराधना के साथ श्रावण मास का शुभारंभ हो गया। शिव भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया और सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
श्रावण मास के पहले सोमवार को भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। बम भोले की जयघोष के साथ घंटे-घड़ियाल की गूंज ने वातावरण को धार्मिक बनाया। शहर के प्रमुख और प्राचीन कैलाश मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आलम यह रहा कि आराध्य भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को घंटो इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बेरीकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही परसोन स्थित शिव मंदिर, सकीट स्थित शिव मंदिर, डाक बगलिया शिव मंदिर, निधौली कलां स्थित धौलेश्वर महादेव और जलेसर स्थित पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान भक्तोें ने बेल पत्र, दीपक, धतूरा, फूल, फल और बताशे अर्पित कर महादेव की आराधना की।
विज्ञापन

वहीं सोरों, कछला से गंगा जलभरकर लाए कांवड़ियों ने उत्साह के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं कांवरियों ने मंदिर में भगवान की भक्ति कर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल पत्र की बढ़ी मांग
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री में बेल पत्र की खासी मांग रही।
शीघ्र विवाह की कामना
शिव मंदिरों में महादेव के जलाभिषेक के लिए युवा सबसे ज्यादा लालायित नजर आए। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव जल्द विवाह का वरदान देते हैं। इसके चलते युवाओं ने भगवान से शीघ्र विवाह की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed