{"_id":"594ea0a64f1c1b295f8b46c5","slug":"41498325158-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सेवानिवृत कर्मी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सेवानिवृत कर्मी सहित दो की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल/कुर्रा (मैनपुरी)। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगोें की जान चली गई। करहल क्षेत्र के गांव कंझरा के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आगरा निवासी वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुर्रा में पशुओं को चारा डालकर लौट रही महिला को वैन ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के बघेल कालोनी निवासी सेवानिवृत्त नगर पंचायत कर्मी विशंभर नाथ बघेल (62) शनिवार को पुत्र हरेंद्र के साथ स्कार्पियो से एक रिश्तेदार को लखनऊ छोड़ने के बाद वापस घर लौट रहे थे। करीब 11 बजे जब स्कार्पियो थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव कंझरा के समीप पहुंची तभी कार का टायर फट गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही गाड़ी में फंसे पिता-पुत्र को निकालने के प्रयास किए। मगर तब तक विशंभर नाथ की मौत हो चुकी थी। हरेंद्र को गंभीर हालत में पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुखी निवासी सुदामा देवी (40) शुक्रवार शाम को घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा डालने गई थी। चारा डालने के बाद जब महिला वापस घर की तरफ आ रही थी। तभी मार्ग से गुजर रही वैन ने उन्हें रौंद दिया। वैन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच चालक वैन को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
चीख पुकार की आवाज सुनकर परिवारीजनों व ग्रामीणों घायल को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।