फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सेमिनार में उठेगी बलूचों के हक की आवाज

सेमिनार में उठेगी बलूचों के हक की आवाज

Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
सेमिनार में उठेगी बलूचों के हक की आवाज
आगरा। हिंद-बलूच फोरम की अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 20 जून को फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा में आयोजित की जाएगी। पाकिस्तान में रहने वाले बलूच समुदाय के लोगों के हक की आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

ये जानकारी अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में रहने वाले बलूच मूल रूप से हिंदू थे जिन्हें सातवीं शताब्दी में भारत पर हुए इस्लामी आक्रमण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। लगभग 70 साल से बलूची पाकिस्तान में दमन और उत्पीड़न झेल रहे हैं। इस दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले से बलूचियों की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया था। शाम पांच बजे से होने वाले सेमिनार का विषय ‘बलूचिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम में भारतीयों की भूमिका’ होगा। इवेंट संयोजक अश्वनी गुप्ता व पुष्कल गुप्ता ने बताया कि सेमिनार में हिंद-बलूच फोरम के अध्यक्ष पवन सिन्हा, रिटायर्ड मेजर जनरल डा. जीडी बख्शी, पाकिस्तान आज न्यूज से पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, गंगा महासभा के गोविंदा व रॉ के पूर्व निदेशक आरएसएन सिंह भाग लेंगे। इस मौके पर सेमिनार के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इस मौके पर विनय तिवारी, अंकित जैसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed