फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खतरे में अलीगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

खतरे में अलीगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

Wed, 14 Jun 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खतरे में अलीगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
leaders
एटा। अलीगंज से समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव की कुर्सी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसके लिए विरोधी बीडीसी सदस्यों को अंदरखाने में लामबंद करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ग्राउंड तैयार हो चुका है। अविश्वास प्रस्ताव का बम कब फूटेगा। इसकी समय सीमा निर्धारित नहंीं है।

इतना तय है कि अलीगंज ब्लॉक का अगला ब्लॉक प्रमुख शाक्य बिरादरी से होगा। विरोधियों ने ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव पर पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल द्वारा ब्लॉक चलाने का आरोप लगा साक्ष्य शासन को भेजे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अलीगंज से समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव से कुर्सी छीनने की कवायद चल रही है। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र में 119 बीडीसी सदस्य हैं। पंचायत चुनाव में सीमा यादव को कुल 106 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा समर्थकों का आरोप है कि ब्लॉक की सरकार सीमा यादव के स्थान पर उनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल यादव चला रहे हैं। इसी को ग्राउंड बना कर विरोधियों ने शासन को साक्ष्य के साथ शिकायतें भेजीं हैं।

हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही लामबंदी होने से ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव पर कुर्सी छिनने का खतरा मंडराने लगा है। सपा नेता 100 बीडीसी के समर्थन का दावा कर रहे हैं।

अलीगंज में विधायक ठाकुर बिरादरी के सत्यपाल सिंह राठौर हैँ। ब्लॉक क्षेत्र में ठाकुर और एलआर के बीच छत्तीस का अंाकड़ा है। इसके बाद शाक्य, ब्राह्ममण, वैश्य सबसे बड़ी जातियां हैं।

भाजपा सूत्रों की माने तो ऐसे में तय हुआ है कि समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी छीन कर शाक्य बिरादरी के बड़े भाजपा नेता को सौंप दी जाय।

सूत्रों की माने तो अलीगंज ब्लॉक से अगला ब्लॉक प्रमुख एमपी का चुनाव लड़ चुके डा0 अशोक रतन, सत्तन शाक्य या फिर लोकपाल सिंह शाक्य हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो एलआर बिरादरी के किसी सदस्य को अलीगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी नहीं मिलेगी।


विरोधियों की ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी छीनने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। मैं पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगी। हमारे पर 119 में से 100 बीडीसी का समर्थन है। विरोधी काम में अड़ंगा डाल कर विकास कार्य लेट करा सकते हैं, लेकिन विकास कार्य रुकवा नहीं सकते।
- सीमा यादव, ब्लॉक प्रमुख अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed