फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चूल्हे की चिंगारी से तीन मकान जले

चूल्हे की चिंगारी से तीन मकान जले

Wed, 14 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से तीन मकान जले
आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पटियाली (कासंगज)। क्षेत्र के गांव विजयनगर में मंगलवार को खाना बनाते समय आग लगने से तीन घर जल गए। लाखों रुपये का घरेलू सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। गृहस्थी बचाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार एवं राजस्वकर्मियों ने आकर नुकसान का जायजा लिया।

आग लगने की यह घटना दोपहर हुई। गांव के राजकुमार के घर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज धूप के कारण देखते ही देखते भड़की लपटों ने पड़ोसी किशन एवं ओमकार के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घरवालों की चीख-पुकार और लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान जलती हुई गृहस्थी को बचाने के प्रयास में शांति देवी भी झुलस गईं।
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक यहां ले जाया गया। वहीं गांववाले जब तक आग पर काबू पाते। तीनों घरों का घरेलू सामान, कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न आदि सामान जल गया। ओमकार के घर में रही 6000 रुपये की नकदी भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववाले घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि इस दौरान लोगों ने दमकल को खबर नहीं दी। वहीं सूचना लगते ही तहसीलदार नवीन कुमार, राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि क्षति का आकलन करने के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed