फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 thousand population had to face power crisis for the second day

40 हजार की आबादी दूसरे दिन भी झेलना पड़ा बिजली संकट

Fri, 23 Sep 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:31 PM IST
सार

बुधवार रात बारिश के चलते प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति को विभाग पूरी तरह से बहाल नहीं कर पाया है।प्रभुपार्क बिजली घर एवं सोरों गेट क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में रात्रि आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी तरह से आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
40 thousand population had to face power crisis for the second day
कासगंज के भिटौना बिजली घर में पानी भरजाने से उत्पन्न हुए बिजली संकट को देखते हुए पहुंचे विभाग के ? - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज। बुधवार रात बारिश के चलते प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति को विभाग पूरी तरह से बहाल नहीं कर पाया है। शहरी क्षेत्र की 40 हजार की आबादी को दूसरे दिन भी बिजली संकट झेलना पड़ा, जिससे लोगों को पेयजल संकट से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भिटौना बिजली घर का निरीक्षण कर शीघ्र आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश के चलते भिटौना बिजली घर में पानी भरने एवं उपकरणों में खराबी आने से बुधवार रात्रि लगभग 2 बजे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद विभाग ने बिजली घर से पानी निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद बिजली घर से बृहस्पतिवार देर शाम तक पानी निकल पाया। प्रभुपार्क बिजली घर एवं सोरों गेट क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में रात्रि आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। सहावर गेट क्षेत्र से जुड़े इलाकों में मध्यरात्रि को आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, बिलराम गेट इलाके में विभाग शुक्रवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं कर सका। जिससे इस क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी, बिलराम गेट बाजार, तहसील रोड, गप्पू चौराहा, बोहरान गली, चोला गली, पचौरियान गली, मीना बाजार, आदि इलाकों में बिजली संकट बना रहा। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सुबह के समय पेयजल का संकट बना रहा। लोगों ने क्षेत्रों में हैंडपंपों के सहारे अपनी पेयजल आवश्यकता की पूर्ति की।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी है बिजली संकट
कासगंज। विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी तरह से आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। वरेनियस, नवाबगंज, ढोलना, नमेनी फीडरों को भी चालू नहीं कर सका है। जिससे इन फीडरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली का संकट गहराया हुआ है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौना बिजली घर में पानी भर जाने के कारण बिजली का संकट गहरा गया था। जिन क्षेत्रों में अभी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है वहां फाल्टों को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। राजकुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed