फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 train cancled from kashanj to mathuraa

परेशानी- मथुरा ट्रैक की आने-जाने वाली चार ट्रेनें रद्द, परेशान हुए यात्री

Thu, 24 Oct 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
4 train cancled from kashanj to mathuraa
कासगंज। मथुरा ट्रैक पर यात्रा करने वाले यात्रियों को गुरुवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनें रद्द किए जाने का निर्णय लिया। जानकारी न होने पर काफी यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ अन्य विकल्प खोजकर निकल गए तो कुछ शाम तक दूसरी ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मथुरा ट्रैक पर दो एलएचएस(सीमित ऊंचाई वाले सब वे) बनाए जा रहे हैं। सब वे बनाए जाने का काम रेलवे ने गुरुवार को शुरू किया। इस दौरान मथुरा ट्रैक की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 55337 डाउन जो सुबह 5 बजे कासगंज से मथुरा के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन रद्द रही। ट्रेन संख्या 55338 अप मथुरा से सुबह 10:40 बजे चलकर दोपहर 2:40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन को रद्द किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा दोपहर 12:10 बजे कासगंज से रवाना होने वाली 55339 डाउन और मथुरा से रात 9 बजे कासगंज की ओर चलने वाली ट्रेन संख्या 55340 अप को रद्द किया गया। चार ट्रेनें रद्द होने से मथुरा जाने आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनें निरस्त होने के कारण कासगंज जंक्शन स्टेशन पर टिकट बिक्री काफी प्रभावित हुई। रेलवे वाणिज्य विभाग के अफसरों के मुताबिक लगभग 30 हजार रुपये तक का राजस्व ट्रेनें रद्दे होने के कारण प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर को भी निरस्त रहेंगी ट्रेनें
गुरुवार को निरस्त की गईं मथुरा ट्रैक की चारों ट्रेनें एलएचएस कार्य के चलते 31 अक्तूबर को भी निरस्त रहेंगी। रेलवे ने अधिसूचना जारी कर यात्रियों को पहले से ही सूचित कर दिया है।

वर्जन-
- सीमित ऊंचाई वाले सब वे बनाए जाने के कारण ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय पूर्व में लिया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही ट्रेन निरस्त की गई हैं। 31 अक्तूबर को भी ये चारों ट्रेनें निरस्त रहेंगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed