फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 injured and one man dead in road accident

मथुरा वृदांवन से आ रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

Fri, 16 Oct 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
4 injured and one man dead in road accident
कासगंज में अस्पताल पर सड़क हादसे में मृतक पवन के परिजन विलाप करते। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मथुरा-कासगंज मार्ग पर शुक्रवार को मोहनपुरा के समीप मथुरा वृंदावन से मंदिरों में देव दर्शन कर आ रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार पवन त्रिपाठी (32) पुत्र विश्वमोहन त्रिपाठी निवासी चलहुआ, अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर हुआ। वह साथियों के साथ मथुरा वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य मंदिरों में देव दर्शन कर वापस कार से शाहजहांपुर जा रहा था। उसके साथ पीयूष तिवारी पुत्र वरुण तिवारी निवासी पल्ला मठिया कोतवाली नगर फर्रुखाबाद, जितेंद्र तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी गांव रेती शाहजहांपुर, आशुतोष मिश्र पुत्र रामरतन मिश्रा सिगलापुर हरदोई, गोपाल निवासी पाली हरदोई भी कार में सवार थे। सुबह चार बजे लगभग उनकी कार मोहनपुरा के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे पर राहगीर और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने जैसे तैसे कर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पवन त्रिपाठी ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य चार घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने पवन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक पवन त्रिपाठी पेशे से किसान है। उसकी पांच वर्षीय एक बालिका है और एक दो वर्षीय एक पुत्र है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed