फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   38 sheep kept in enclosure were killed by wild animal

Agra News: बाड़े में बंद 38 भेड़ों को जंगली जानवर ने मार डाला

Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
38 sheep kept in enclosure were killed by wild animal
कुर्रा क्षेत्र के गांव खड़ेपुर में जंगली जानवर के हमले के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : कुर्रा क्षेत्र के गांव खड़ेपुर में जंगली जानवर के हमले के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की देर रात किसी जंगली जानवर ने बाड़े में बंधी भेड़ों पर हमला कर दिया। जब तक पशुपालक को जानकारी हुई। तब तक 38 भेड़ मार चुका था। हमले में 9 भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृत भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। जंगली जानवर के हमले की इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव खडे़पुर निवासी सूरजपाल और रनवीर पाल भेड़ पालन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की रात को 47 भेड़ें घर के पास ही बाड़े में रोजना की तरह बंधी हुई थीं। देर रात भेड़ों के चीखने की आवाज सुनकर सूरज और रनवीर बाहर निकल कर आए तो देखा कि बाड़े में उनकी 38 भेड़ मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं। 9 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जानकारी होने के बाद गांव के लोग जमा हो गए। जंगली जानवर कौन था, इस बारे में पशुपालक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। ग्राम पंचायत कुर्रा के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पशुपालकों से जानकारी ली। पुलिस ने सभी भेड़ों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढा खोद कर दबा दिए गए। जंगली जानवर के हमले की इस घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed