{"_id":"5e64e5e88ebc3eeb22553708","slug":"375-kg-hemp-of-40-lakh-recovered-by-mathura-police-three-smuggling-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नशे की बड़ी खेप सप्लाई होने से पहले पकड़ी, लाखों के माल संग तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नशे की बड़ी खेप सप्लाई होने से पहले पकड़ी, लाखों के माल संग तीन तस्कर गिरफ्तार
Mon, 09 Mar 2020 01:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:03 AM IST
सार
उड़ीसा से हरियाणा जा रही थी खेप, ट्रक किया बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने 375 किलो गांजा के साथ पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में छाता पुलिस ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर केडी पुलिस चौकी के पास से 375 किलो गांजा पकड़ा है। गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से लेकर हरियाणा में सप्लाई के लिए ट्रक में लादकर जा रही थी। पुलिस ने गांजा तस्करी के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
छाता पुलिस हाईवे पर केडी चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने के लिए इशारा किया तो ट्रक चालक भगाने लगा। पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया गया। तलाशी ली तो बोरों में गांजा भरा हुआ था।
सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने गांजे के संग तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए अतुल निवासी महमूदपुर जाटान, चंदपा (हाथरस), श्याम सिंह निवासी समदपुर, सादाबाद (हाथरस) और अखलेश निवासी मकान नंबर 274 औरंगाबाद खादर, सदर बाजार (मथुरा) है।

एंबुलेंस से बिहार जा रही थी तस्करी की शराब पकड़ी
हरियाणा से बिहार के मुजफ्फरपुर एंबुलेंस से तस्करी करके जा रही शराब की 64 पेटियां छाता पुलिस ने पकड़ी हैं। शराब को ले जा रहा एक तस्कर गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
छाता पुलिस को हाईवे पर चेकिंग करते हुए दिल्ली की तरफ से एक एंबुलेंस आती दिखाई दी। पुलिस ने बैरियर लगाकर एंबुलेंस को रोकना चाहा, पर बैरियर तोड़कर चालक एंबुलेंस को भगा ले गया। छाता पुलिस ने पीछा करके एंबुलेंस को पकड़ लिया।
तलाशी में हरियाणा मार्का शराब की 64 पेटियां मिली। सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने शराब तस्कर को पकड़ा है। पकड़ा गया शराब तस्कर मुन्ना कुमार पुत्र विजय राय निवासी गांव गोविंदपुर, सरैया (मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि एंबुलेंस से शराब की 64 पेटियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।