{"_id":"658c66b05bac25e9c901e7e5","slug":"36-roads-will-be-built-in-patiali-area-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-9115-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पटियाली क्षेत्र में बनाई जाएंगी 36 सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पटियाली क्षेत्र में बनाई जाएंगी 36 सड़क
Wed, 27 Dec 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में 36 ग्रामीण मार्गों का निर्माण होना है। इसकी योजना शासन के द्वारा स्वीकृत की गई है। सड़कों का निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों को जर्जर हाल सड़कों पर चलते समय होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।बाढ़ में कटान से प्रभावित हुई ओमनगरिया की सड़क को सही किया जाएगा। यह सडक़ सीसी बनाई जाएगी। इसके अलावा नगला बेरू, धर्मपुर, सहवाजपुर, न्यौली-धौलाकुआं मार्ग के आबादी क्षेत्र में सडक़ का निर्माण होगा। अलीगंज-सोरोंजी मार्ग से लोहारी खेड़ा मार्ग की आबादी में नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। चौकी अतनपुर से भरगैन तक आबादी भाग में विशेष मरम्मत का कार्य होगा। वहीं सुजावलपुर संपर्क मार्ग, नगला अब्दाल, नगला टीका, नगला करन, नगला पहलवान, नैथरा, सहवाजपुर पुख्ता, ताजपुर तिगरा, नगला मुंशी, बलहारपुर, खेडिय़ा पट्टी, के ग्रामीण इलाकों में आबादी भाग की सडक़ें सही की जाएंगी। इसके अलावा पहरा-रुदायन मार्ग के आबादी भाग, दरियावगंज मार्ग से मझोला, बीनपुर गांव के स्कूल, धुमरी-पटियाली मार्ग के नगला सहजीत, दरियावगंज से ग्राम बड़ौला की सडक़ें बनेंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहे सनौड़ी खास, गंगपुर मार्ग, की सडक़ें बनेंगी।
य
विज्ञापन
य