फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 candidates got employment in Government Polytechnic

Agra News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 36 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Fri, 28 Mar 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
36 candidates got employment in Government Polytechnic
मैनपुरी। राजकीय पाॅलीटेक्निक मैनपुरी में नोएडा की एक प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कंपनी के एचआर निशांत जंगरा एवं श्री क्षितिज शर्मा ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न संस्थाओं के 36 पास-आउट छात्रों का चयन किया। राजकीय पॉलिटेक्निक में नोएडा की प्राइवेट लिमिटेड संस्था का रोजगार मेला लगाए जाने की जानकारी होने पर जिले ही नहीं जिले के बाहर से भी अभ्यर्थी पहुंचे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार की उपस्थिति में संस्था के पदाधिकारियों ने एक-एक कर अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच के साथ सवाल जवाब किए। साक्षात्कार के बाद 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रीति सिंह, व्याख्याता नवनीत यादव, संस्था प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. द्विजेंद्र पांडेय, प्रभारी रमन बाबू, व्याख्याता चंद्र शेखर यादव, कर्मशाला अधीक्षक जितेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed