फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 liquor due to protest Sellers hand standing

विरोध के चलते 35 शराब विक्रेताओं ने खड़े किए हाथ

Tue, 11 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 11 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 liquor due to protest Sellers hand standing
शराब - फोटो : SELF
विरोध की चिंगारी में शराब विक्रेताओं का कारोबार को पूरी तरह से झुलस गया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 35 लाइसेंसियों ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। इनका कहना है कि जब तक विभाग नई दुकान उपलब्ध नहीं कराता, ठेका खोल पाना मुश्किल है। इनके अलावा लगभग सौ दुकानों को भी अब तक नई जगह नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक अप्रैल से जिले में हाईवे किनारे की 179 दुकानें बंद हो गईं। इसके बाद अधिकांश ने अपने ही क्षेत्र में हाईवे किनारे से 500 मीटर अंदर नई दुकान तलाश ली। आबादी वाले क्षेत्रों में शराब की दुकान खुलने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध कर दिया। एक अप्रैल से लगभग हर रोज किसी न किसी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ और लूटपाट हो रही है। इससे शराब विक्रेता दहशत में आ गए हैं। उन्हें हजारों रुपये का नुकसान तो हुआ ही है। इन हालातों में नई जगह पर उनकी दुकानें नहीं खुल पा रही। ऐसे में 35 शराब विक्रेताओं ने लाइसेंस ही सरेंडर कर दिए हैं। इन सभी ने आबकारी विभाग से अपील की है कि वही अब जगह उपलब्ध कराए। इसके अलावा लगभग सौ और ऐसे ठेके हैं जो अब तक नहीं खुल पा रहे हैं। इनकी मुसीबत क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ नए आदेश ने बढ़ा दी है। इसके तहत पंजीकृत धार्मिक स्थल, स्कूल और अस्पताल के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। ऐसे में नई दुकान ढूंढने में मुश्किल आ रही है, जिन्होंने नई जगह तलाश ली है वहां क्षेत्रीय लोग उनकी दुकान खुलने नहीं दे रहे।
विज्ञापन



विरोध के बाद 35 शराब विक्रेताओं ने लाइसेंस सरेंडर किए हैं। इसके अलावा लगभग सौ और लाइसेंसधारकों को नई दुकान खोलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।

- एलबी यादव,
जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed