{"_id":"661f7151d85c7980aa0d9423","slug":"35-couples-got-married-as-per-buddhist-customs-in-bhimnagari-event-of-agra-2024-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फेरे... न कसमें, एक दूजे का हाथ थाम बन गए हमसफर; बौद्ध रीति-रिवाज से हुआ 35 जोड़ों का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेरे... न कसमें, एक दूजे का हाथ थाम बन गए हमसफर; बौद्ध रीति-रिवाज से हुआ 35 जोड़ों का विवाह
Wed, 17 Apr 2024 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:21 PM IST
सार
फेरे... न कसमें एक दूजे का हाथ थाम हमसफर बन गए। बौद्ध रीति-रिवाज से 35 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आगरा के भीमनगरी आयोजन में शादियां हुईं।
विज्ञापन
बौद्ध रीति-रिवाज से 35 जोड़ों का विवाह हुआ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भीमनगरी आयोजन के दूसरे दिन मंगलवार को 35 जोड़े बौद्ध रीति रिवाज से एक दूजे का हाथ थाम हमसफर बने। देवरी रोड स्थित भीम वाटिका से 35 दूल्हे घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजे संग नंदपुरा स्थित लंदन स्कूल ऑफ़ इकनोमिक एंड पॉलिटिक्स साइंस की तर्ज पर सजे भीमनगरी के मंच पर पहुंचे। जहां भीमनगरी केंद्रीय समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन
भीमनगरी समारोह के सामूहिक विवाह में लोगों का उत्साह देखने को मिला। खचाखच भरे मैदान में जय भीम जय भीम के नारे लगते दिखे। मेले में चाट पकौड़ी, आसमानी झूले का बड़े छोटे लुत्फ उठाते दिखे। तो वहीं फिरोजाबाद, एटा, मथुरा आगरा देहात, शहरी क्षेत्रों के 35 दूल्हे घोड़े पर सवार होकर अपनी जीवनसाथी का हाथ थामने के लिए मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
लाल जोड़ा पहने 35 दुल्हन मंच पर पहुंची। बुद्धम शरणम गच्छामि के स्वर लहरिया के साथ आयोजन शुरू किया गया। बौद्ध रीति रिवाज से सामूहिक विवाह कराने के लिए 10 बौद्ध भिक्षुक पहुंचे। भिक्षुक सिद्धार्थ बोधी, अशोक रतन व अन्य भिक्षुकों ने विवाह की रस्में पूरी कराई। फिर एक के बाद एक समाज के प्रतिष्ठ लोगों ने नवविवाहितों को दिल खोलकर दान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस डॉ. डीपी अशोक, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, धर्म प्रकाश भारती ,विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, रामबाबू हरित, श्याम जरारी, करतार सिंह भारती, धर्मेंद्र सोनी, एसबी दिनकर, राज नारायण, मुकेश कल्याण, डॉ. व्यास, संजय सिंह, विवाह समिति अध्यक्ष राजवीर सिंह, संयोजक रामकिशोर गौतम, शशि गौतम आदि उपस्थित रहे।
नवदंपतियों आशीर्वाद देते लोग।
- फोटो : संवाद