फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   333 daughters married, 10 accepted marriage

Agra News: 333 बेटियों ने लिए फेरे, 10 ने निकाह किया कबूल

Wed, 19 Feb 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
333 daughters married, 10 accepted marriage
नुमाइश मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बाद दुल्हन को उपहार भेंट करते डीएम-सी
मैनपुरी। गरीब कन्याओं का बुधवार को जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराया। नुमाइश मैदान में लगे भव्य पंडाल में 333 हिंदू बेटियों ने फेरे लिए। वहीं 10 मुस्लिम बेटियों का निकाह रीति-रिवाज के अनुसार हुआ। सभी को सरकार की ओर से मिलने वाले उपहार भी जिला प्रशासन ने भेंट किए।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना न सिर्फ गरीब परिवारों की बेटियों की भव्य समारोह में शादियां संपन्न कराने, उनके मां-बाप के कंधों से शादी का बोझ समाप्त कराने के ही उद्देश्य की पूर्ति नहीं कर रही है। एक ही पंडाल में वैदिक रीति-रिवाज, इस्लामिक परंपरा के अनुसार निकाह की रस्म अदा होने से भारतीय संस्कृति की गौरवमयी परंपरा, राष्ट्रीय एकता-अखंडता को मजबूत करने का भी कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि इस भव्य समारोह में बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक वर्ग की गरीब बच्चियों की शादी संपन्न हो रही है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में एक बेटी की शादी पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के तहत बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने का कार्य देश-प्रदेश में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने भी नव दंपतियों को शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एक ही मंडप में 343 जोड़ों की शादी हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह चौहान के अलावा एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम सदर, करहल, भोगांव, कुरावली अभिषेक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, संध्या शर्मा, आरएन वर्मा, पीडी डीआरडी. सत्येंद्र कुमार खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव, जीएम डीआईसी उत्कर्ष चंद्र व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed